रिपोर्ट / विजय शर्मा…
** छ.ग.शासन के पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति एवं पुलिस संगवारी कार्यक्रम से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण
** आत्मसमर्पित नक्सलियों में कम्पनी नं. 06 व बयानार एलओएस तथा नेड़वाल बाल संघम सदस्य शामिल
** नक्सल विरोधी अभियान रंग लाई
कोंडागाँव / बस्तर आई.जी. विवेकानंद सिन्हा (भा0पु0से0) व डीआईजी रतन लाल डांगी (भा0पु0से0) बस्तर रेंज, कांकेर के कुशल मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव अभिषेक पल्लवा (भा0पु0से0) के प्रभावी रणनीति तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव माहेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में बस्तर रेंज में लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में कोण्डागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
कोण्डागांव सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में जिला पुलिस बल कोण्डागांव, एसटीएफ, एसआईबी, सीआरपीएफ 188 वीं वाहिनी तथा आईटीबीपी 41 वीं व 29 वीं वाहिनी के सत्त नक्सल गस्त सर्चिंग अभियान व नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले ग्राम हड़ेली, नाहकानर व एहकली में संचालित पुलिस संगवारी कार्यक्रम में समाज के मुख्य धारा में जुड़ने संबंधी जनजागरण अभियान की जानकारी से नक्सली संगठन लगातार दबाव महसूस कर रहे है, वहीं छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पूर्वी बस्तर डिविजन के कम्पनी नम्बर 06 व 08 लाख का ईनामी नक्सली जिनके नाम …
** सुखधर उर्फ उमेश कुमेटी पिता लक्ष्मीनाथ उम्र 18 वर्ष निवासी बेचा व बयानार एलओएस सदस्य 03 लाख का ईनामी नक्सली
** समपो कोर्राम पिता लच्छू राम कोर्राम उम्र 17 वर्ष निवासी टेमरूगांव थाना धौड़ाई तथा नेड़वाल बाल संघम सदस्य पण्डरू
** राम शोरी पिता स्व. डोई राम शोरी उम्र 25 वर्ष निवासी झोरपानी पारा नेड़वाल थाना मर्दापाल जिन्होंने वर्ष 2016 के ग्राम टेटम व वर्ष 2017 के ग्राम तुसवाल व ईरपानार में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल था।
इन्होंने स्वयं प्रत्येक घटना का सिलसिलेवार जानकारी देकर समाज के मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जाहिर कर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के समक्ष आत्मसमर्पण किये।
