अम्बिकापुर / राज्य स्तरीय सायकल रेस प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष वर्ग में राजनांदगांव जिले के यश शर्मा, सीनियर महिला वर्ग में जशपुर जिले की सुश्री इलिजबेथ, जूनियर पुरूष वर्ग में कोरबा जिले के प्रिंस सिंह, जूनियर महिला वर्ग में रायपुर की सुश्री राजश्री साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीनियर पुरूष वर्ग में सरगुजा जिले के फैय्याजुद्दीन ने द्वितीय, सरगुजा जिले के ही उमाशंकर ने तृतीय, सूरजपुर जिले के शिववचन ने चतुर्थ तथा सरगुजा जिले के इंदल राजवाड़े ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में सरगुजा जिले की सुश्री शालू मिंज द्वितीय, सुश्री रिंकी पन्ना तृतीय, सुश्री सीमा यादव चतुर्थ तथा सुश्री लवरेनसिया लकड़ा ने पंचम स्थान प्राप्त किया। पुरूष जूनियर वर्ग में कोरबा जिले के अमित गुप्ता द्वितीय, तरूण कुशवाहा तृतीय, मोहम्मद इबरान चतुर्थ तथा सूरजपुर जिले के जोनभियानी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला जूनियर वर्ग में कोरबा जिले की सुश्री नेहा जायसवाल द्वितीय, सुश्री अंशुप्रिया कवंर तृतीय, सरगुजा जिले की सुश्री सोनमाईका टोप्पो चतुर्थ एवं सुश्री अर्पणा ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
