कोरिया / अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कोषालय के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। पूर्व में संचालक कोष लेखा एवं पेंशन को ज्ञापन दिए जाने के बाद भी कोई हल न निकलने के बाद कोषालय कर्मियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए इस आंदोलन में आज जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कोषालय कोरिया सहित उप कोषालय मनेन्द्रगढ़ व जनकपुर में दिन भर काली पट्टी लगाकर काम किया साथ ही भोजनावकाश में दोपहर 1.30 बजे प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। कर्मचारियों ने शासन से अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आवाज बुलंद किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि सहायक ग्रेड 3 का पे 2400,सहायक ग्रेड 2 का पे 2800 और सहायक ग्रेड 1 का पे 4200 करने,अधीनस्थ लेखा सेवा में कोशलयीन लिपिकों से विभागीय परीक्षा के माध्यम से 20 प्रतिशत एवं कोषालयीन लिपिकों को पदोन्नत के माध्यम से 30 प्रतिशत पद बढ़ाने, सहायक ग्रेड 2 से सहायक ग्रेड 1 के रिक्त 45 पदों पर पदोन्नत करने, कोषालयीन कर्मचारियों को वर्ष 2006 से द्वितीय समयमान-वेतनमान प्रदान करने एवं कम्प्यूटर प्रोत्साहन भत्ता परीक्षा का आयोजन कर 500 रुपये प्रतिमाह प्रदान करने की मांगों को लेकर आज राज्य भर के कोषालय कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया है और यदि अब भी मांगे नही मानी जाती हैं तो 15 फरवरी को एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल किया जाएगा। आज कोषालय कोरिया के भी कर्मियों ने इन्ही मांगो को लेकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदेश सह सचिव अनुराग सोनी, अनिरुद्ध शर्मा, जी आर ध्रुव, के के यादव, अगापित मिंज, राजमणि शर्मा, शिवकुमार साहू, जग्गे तिग्गा,वीरेंद्र पटेल, श्यामबिहारी साहू, राशिदा बानो, रश्मि लकड़ा, शारदा पोर्ते, सुशील कुमार, रामनेवाज, शिवपाल पंकज तिवारी, विल्सन किंडो, सितालो, सूर्यप्रताप आदि कर्मचारी शामिल थे।
