Advertisement Carousel

पूर्णचंद कोको पाढ़ी और महेन्द्र गंगोत्री बनाये गए प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर / छग में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए छग प्रदेश युवा कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये गए है। संगठन ने ये जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव पूर्णचंद पाढ़ी और प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री को सौंपी है।

भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव जी, उपाध्यक्ष श्रीनिवास, पी एल पुनिया, चंदन यादव, अरुण ओराओं, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी एस बाबा, डॉ चरणदास महंत के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश नंदकुमार पटेल कि सहमति से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्णचन्द कोको पाढ़ीं एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री जी छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष द्वय ने कहा कि हम प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा युवाओ तक पार्टी का संदेश पहुचाने का काम करेंगे साथ ही ये सुनिश्चित करेंगे कि 2018 में बनने वाली कांग्रेस की सरकार में सबसे अहम भूमिका युवा कांग्रेस निभाये। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस आने वाले समय मे प्रदेश के सबसे बड़े मुद्दे बेरोज़गारी को लेकर आंदोलन चलाएगी और युवाओ को उससे जोड़ने का काम करेगी। साथ ही आगामी चुनाव में युवा कांग्रेस के साथी कैसे बूथ स्तर पर काम करे इसकी भूमिका तय की जाएगी।

कार्यकारी अध्यक्ष द्वय ने इस जिम्मेदारी के मिलने पर राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवर, राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव, उपाध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, पी एल पुनिया, चंदन यादव, अरुण ओराओं, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी एस बाबा, डॉ चरणदास महंत राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा, सह-प्रभारी द्वय संदीप वाल्मीकि, अब्राहम रॉय मनी, उमेश पटेल और प्रदेश के समस्त युवाओ का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया कि नियुक्ति पश्चात पूर्णचंद पाढ़ी और महेंद्र गंगोत्री ने साथ जाकर पी एल पुनिया, भुपेश बघेल, चरणदास महंत और टी एस सिंहदेव से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। वही सभी वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!