Advertisement Carousel

चिरमिरी में दो डॉक्टर की नियुक्ति आदेश स्वास्थ मंत्रालय ने किए जारी

कोरिया / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी में दो व खंडवा में एक डॉक्टर की नियुक्ति आदेश स्वास्थ मंत्रालय ने जारी किया।

बेहतर स्वास्थ सुविधा क्षेत्रवासियों को मुहैया कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनवरी में डॉ गौरव एवं डॉ आयुश्री रॉय व खंडगवां में डॉ अनिरुद्ध राय की पदस्थापना के आदेश स्वास्थ मंत्रालय रायपुर द्वारा गत दिनों जारी कर दिया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि हम लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रयासरत है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा बाजार को मॉडल हॉस्पिटल के रूप में विकसित करने का कार्य लगभग ₹50 लाख रुपए से किया जा रहा है। यहां और भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति जल्द ही कराया जा सके इस दिशा में प्रयास जारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य केंद्र डोमनहिल को पूर्ण हॉस्पिटल के रूप में संपूर्ण सेटअप के साथ संचालित करने का कार्य शुरू कर दिया गया जिसका सीधा लाभ यहां के स्थानीय नागरिकों को मिल सकेगा। इस हेतु मैं प्रदेश के स्वस्थ मंत्री अजय चंद्राकर का आभार व्यक्त करता हु।

error: Content is protected !!