Advertisement Carousel

झीरम मामला – CM रमन सिंह ननकी राम कंवर और तत्कालीन गृह मंत्री सुशील शिंदे को गवाही के लिए बुलाने का लगाया आवेदन

रायपुर / कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री सुशील शिंदे समेत तात्कालीन गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह और छत्तीसगढ़ के तात्कालीन गृहमंत्री ननकी राम कंवर को झीरम मामले में गवाही के लिए बुलाने की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस ने आवेदन मामले की सुनवाई कर रहे आयोग को दिया है।

आवेदन के साथ ननकी राम कंवर की ओर ये विधानसभा में दिए गए बयान और लोकसभा में झीरम कांड पर दिए गए बयान की प्रतियां भी दी गई हैं। कांग्रेस ने अपने आवेदन में तर्क दिया है कि नानवटी आयोग और लिब्राहन कमेटी की सुनवाई में तत्कालीन मुख्यमंत्री, तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री और यहां तक कि तत्कालीन प्रधानमंत्री को भी गवाही के लिए बुलाया गया था। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राज्य के यूनीफ़ाइड कमांड के प्रमुख हैं और इस नाते झीरम कांड के बारे में उनके पास बहुत सी ऐसी सूचनाएं हो सकती हैं जो अब तक सामने नहीं आ पाई हैं।

error: Content is protected !!