Advertisement Carousel

आत्म प्रचार के लिये चलाया जाता है यह लोक सुराज अभियान: कांग्रेस

** लोक सुराज अभियान में जन समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है

** सरकारी खर्च पर सिर्फ आत्म प्रचार के लिये चलाया जाता है यह अभियान: कांग्रेस

रायपुर / रमन सरकार के लोक सुराज अभियान के अभी तक की आवेदनों की स्थिति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि लोक सुराज अभियान में 30 लाख से अधिक आवेदन अभी तक आ चुके है जबकि अभी दो दिन का समय शेष है। इसका ये अर्थ है कि छत्तीसगढ़ में अनसुलझी समस्याओं की संख्या 30 लाख से ज्यादा है। यह संख्या अभी और बढेगी।

IMG-20180308-WA0014
पिछले साल 27 लाख आवेदन आये थे। पिछले साल रमन सरकार के 27 लाख समस्या अगर हल कर दी होती तो इस साल 30 लाख और समस्यायें खड़ी नहीं होती। रमन सरकार बताये की इन 30 लाख आवेदनों में कितनी समस्यायें ऐसी है जिन समस्याओं का हल सरकार नहीं कर पायी है और जो पिछली साल भी थी। रमन सरकार सही समस्याओं की संख्या का आंकड़ा जारी करे। समस्याओं का हल हर साल लोक सुराज अभियान चलाने के बावजूद नहीं हो पा रहा है तो रमन सरकार हर साल जनता की आंखों में धूल झोकने के लिये हर साल सरकारी खर्च पर सिर्फ आत्म प्रचार के लिये लोक सुराज अभियान चलाती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 28 लाख से अधिक समस्यायें है जबकि शहरी क्षेत्र में 2 लाख समस्याओं के आवेदन अभी तक मिले है, इसका ये अर्थ है कि छत्तीसगढ़ में रमन सरकार में भाजपा सरकार में गांव वाले ही सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना कर रहे है, किसानो और मजदूरो को रमन सरकार में सबसे ज्यादा तकलीफे है। यह बात भाजपा की रमन सिंह सरकार के गरीब विरोधी, गांव विरोधी, किसान विरोध, मजदूर विरोधी रवैया का जीता-जागता सबूत है।

error: Content is protected !!