Wednesday, March 19, 2025
Uncategorized CM ने नक्सल प्रभावित इलाके की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं...

CM ने नक्सल प्रभावित इलाके की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

-

** हर दिन इंद्रावती नदी पार कर चार हजार लोगों को दे रही स्वास्थ्य सेवाएं

रायपुर / मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में दो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सुश्री सुनीता ठाकुर और सुश्री संतकुमारी राणा को जिले के नक्सल प्रभावित संवेदनशील इलाके में दी जा रही सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

डॉ. सिंह लोक सुराज अभियान के तहत दंतेवाड़ा के दौरे पर थे। उन्होंने आज सवेरे वहां से अगले पड़ाव के लिए रवाना होने से इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। ग्राम चेरपाल में वर्ष 2012 से पदस्थ दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिदिन एक डोंगी में इंद्रावती नदी पार कर आना-जाना करती हैं। उनके द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र से लगे चेरपाल, पदमेटा, तुमरीगुंडा तथा काउरपाल नामक गांवों में चार हजार की आबादी को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के हौसले की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया। इन महिलाओं के द्वारा ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए जाते हैं। साथ ही आवश्यक होने पर मरीजों का प्राथमिक उपचार भी किया जाता है। ग्रामीणों के बीच इनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का भी प्रचार किया जाता है।

Latest news

गरियाबंद के हाथबाय जंगल में जले हुए शव के टुकड़े मिले, इलाके में सनसनी

गरियाबंद। जिले के हाथबाय जंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना...

सीएम विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा – राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम

रायपुर 19 मार्च 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय नई दिल्ली...

सचिन पायलट ने जेल में बंद कवासी लखमा से की मुलाकात, बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को रायपुर सेंट्रल जेल...
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षक भर्ती घोटाले और महतारी सदन निर्माण पर जमकर हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र मंगलवार को काफी हंगामेदार रहा। सदन में...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान से गरमाई सियासत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन गृहमंत्री विजय शर्मा...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!