कोरिया / व्यापार संघ चिरमिरी हल्दीबाड़ी द्वारा विभिन्न बैंकों में ATM एवं बैंकों में व्याप्त नगदी सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौपा गया व जल्द निराकरण करने की मांग की गई।
विगत कुछ दिनों से लगातार ATM में नजदीकी समस्या, बैंक में व्याप्त लिंक एवं अन्य समस्याओं को देखते हुए व्यापार संघ समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजू, उपाध्यक्ष शिवांश जैन कोषाध्यक्ष रमाशंकर एवं अन्य कई व्यापारियों ने मिलकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा हल्दीबाड़ी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा हल्दीबाड़ी, पंजाब नेशनल बैंक हल्दीबाड़ी सहित अन्य बैंकों में ज्ञापन सौंपा। साथ ही व्यवस्था को सुदृढ़ कर ग्राहकों के हितार्थ एवं सुविधा के देखते हुए उचित कदम उठाए जाने का निवेदन किया।
आपको बता दे कि नगदी की समस्या से व्यापार एवं आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है, इससे आए दिन समस्या का सामना करना पड़ता है, साथ ही कमजोर लिंग एवं बैंकिंग की अन्य समस्याओं के संदर्भ में भी चर्चा की गई। सभी बैंक के अधिकारियों ने आगामी 1 सप्ताह में समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर प्रधान मनीष शक्ति उमाशंकर अलगमकर, अरुण विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, अभिषेक जैन, संजय जैन समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।
