Advertisement Carousel

अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्लीन अभियान, 124 आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव / राजनांदगांव पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया। जिसमें जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से लगभग 124 आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया।

बता दे जिला पुलिस द्वारा अलग अलग टीम बनाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध देर रात तक कार्यवाही की गई। इस धरपकड़ कार्रवाई में निगरानी बदमाश गुंडा बदमाश माफी बदमाश एवं वारंटीओं के घरों में दबिश देकर चेकिंग की कार्यवाही की गई जिसके तहत राजनांदगांव पुलिस ने 124 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इस मामले को लेकर आज पुलिस अधीक्षक ने राजनांदगांव के पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता की और बताया कि शहर में पिछले एक हफ्ते में दो हत्या के बाद पुलिस ने इस ऑपरेशन क्लीन के तहत सभी आरोपियों का मेडिकल चेकअप करा कर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा। जिसमें से चार आरोपी को कोरोना पाए गए, उनको अस्पताल में उपचार हेतु कराया भर्ती कराया गया हैं।

error: Content is protected !!