Advertisement Carousel

एल्डरमेन, 2 पूर्व पार्षद और किसान नेता खेल रहे थे PWD रेस्ट हाउस में जुआ, फिर …?

भाटापारा /- भाटापारा PWD रेस्ट हाउस में चल रहा था 52 पत्ती का खेल, एल्डरमेन पूर्व पार्षद सहित कांग्रेसी नेता गिरफ्तार हुए हैं। जिसके बाद एसडीएम ने तत्काल रेस्ट हाउस प्रभारी इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया ।

आपको बता दे शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के PWD रेस्ट हाउस में कुछ लोग पैसे का दांव लगाकर जुवा खेल रहे है। तभी मौके पर दबिश दे कर शहर पुलिस ने 8 जुवारियो को रँगे हाथों पकड़ा एव उनके कब्जे से 2800 नगद व 52 पत्ती तास जप्त की गई । पकड़े गए जुवारियो में से एक नगर पालिका में एल्डरमेन है तो 2 पूर्व पार्षद है तथा जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व किसान नेता गिरफ्तार किया गए है। वही रेस्ट हॉउस में चल रहे जुवा पर कार्यवाही करते हुए एसडीएम ने रेस्ट हाउस प्रभारी इंजीनियर को शो काज नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब मांगा गया है ।

error: Content is protected !!