कोरिया / चिरमिरी – हाल के परिदृश्य को देखते हुए डॉ विनय जयसवाल ने चिरिमिरी महापौर डोमरु रेड्डी और मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जयसवाल पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि मनेन्द्रगढ़ विधानसभा की हालात चिरिमिरी में हो रहे नाले की तरह हो गया जिसे साफ नही कर पाने की दशा में तोड़कर मरम्मत को विकास से जोड़ दिया जा रहा है।
विदित हो कि बीते 03 दिनों से चिरिमिरी का हृदय स्थल कहे जाने वाले हल्दीबाड़ी का मुख्य मार्ग सिर्फ इसलिए बाधित है कि महापौर दिल्ली तो विधायक शक्ति प्रदर्शन करने में व्यस्त है। तीन दिनों से व्यपारियो को काफी नुकसान इसलिए भी झेलना पड़ रहा है कि उनके दुकान तक का पहुच मार्ग बंद है और अगले 03 से 04 दिनों तक और बंद रहने की उम्मीद जताई जा रही है। डॉ जयसवाल ने आगे कहा कि चिरिमिरी का व्यापार 13 तारीख से 20 तारीख तक ही रहता है और इस समय नवरात्र का शुरुआती समय होता है जिसमे कपड़ा व्यवसायियों सहित कई प्रतिष्ठानों के लिए साल का सबसे सबसे अहम समय होता है जो अब लगभग खत्म होने के कगार पर है यैसे में उन व्यपारियो के नुकसान की भरपाई क्या महापौर और विधायक करेगे। अड़ियल रुख और नेतागिरी के शौक ने दोनों नेताओं को अपने जिम्मेदारी से अलग थलग कर दिया है यही वजह है कि यैसे खास व्यापारिक समय मे व्यपारियो की सुनने वाला कोई नही है। इस संदर्भ में जब डॉ विनय जयसवाल को मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने निगम कर्मियों को टेलीफोन के माध्यम से कड़ा रुख अपनाया और जल्द से जल्द मुख्य सड़क चालू करने का हिदायत दिया है।
