Advertisement Carousel

CM आगमन के पूर्व युवा कांग्रेस भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी, प्रशासन परेशान, CM को काले झंडे दिखाएंगे – युवा कांग्रेस

कोरिया / बैकुंठपुर स्थित डॉ राकेश शर्मा (शर्मा हॉस्पीटल) में गरीब, मजदूर, किसान भाईयों के साथ जबरन व अधिक राशि की वसूली बिल के रूप में दिए जाने व शर्मा हॉस्पिटल के डायरेक्टर प्रिंस जायसवाल के द्वारा जबरन तथा गुंडागर्दी के विरोध में कोरिया युवा कांग्रेस आज 11 बजे से SDM कार्यालय बैकुंठपुर के सामने भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई है।

युवा कांग्रेस के संजीव काजु सिंह ने बताया कि है प्रशासन हमारी मांगे पुरी नही करता है तो CM के आगमन पर हम उनका विरोध करेंगे काले झंडे दिखाएंगे। प्रशासन समय रहते हमारी मांगे माने अन्यथा उन्हें जो जोर-जबरजस्ती करना है करे हम सब कांग्रेसी तैयार है।

आपको बता दे इस आंदोलन से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है वही आंदोलन स्थल पर एसडीएम स्वयं पहुच कर जांच का आश्वासन दे रहे है पर कांग्रेसियों का कहना है कि कई जांच ठंडे बस्ते में जा चुकी है। प्रशासन की जांच पर उन्हें कोई भरोसा नही है। एसडीएम अरुण मरकाम ने कांग्रेसियों को बताया कि डॉ प्रिंस जायसवाल को फिलहाल प्रभार से हटा दिया गया है इसके वावजुद कांग्रेस बर्खस्तगी से कम पर हटने को तैयार ही नही है।

धरना कार्यक्रम में नजीर अजहर कोरिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बेदान्ति तिवारी, योगेश शुक्ला, गुलाब कमरों, मुख्तार अहमद, नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल,
नपा चरचा अध्यक्ष अजीत लकड़ा, प्रदीप गुप्ता, रामधार, सागर शर्मा, अंकित गुप्ता, सुजीत सोनी, अविनास पाठक, नागेश्वर, नीलेश साहू, राजू साहू, सौरभ गुप्ता, सोनू राज यादव, संतोष यादव, प्रदीप, नंदकुमार, वीरेंद्र,
राजबहादुर, पिंटू भास्कर, विक्रम, कल्ला, राकेश साहू, अंकित दुबे, अजय साहू, विजय सिंह उपस्थित हुुुए।

error: Content is protected !!