Advertisement Carousel

26 अगस्त को बिरगांव नगर निगम घेराव में हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे

रायपुर / भाजपा बिरगांव मंडल की बैठक आज सम्पन्न हुई जिसमें नगर निगम द्वारा संपत्ति कर हॉफ नहीं करने एवं स्थानिय नागरिकों की समस्या को लेकर 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे नगर निगम प्रशासन का घेराव कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर अम्बिका यदु ने कहा कि विगत 8 महीनों से विकास के सारे कार्य ठप पड़े हुए है एवं बिरगांव नगर निगम के नागरिकों को आधारभूत सुविधा – बिजली, पानी एवं नाली की सुविधा देने में भी प्रशासक असफल रहे है। कार्यक्रम को मंडल प्रभारी लीलाधर चंद्राकर एवं राजकुमार राठी ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिन वादों को लेकर प्रदेश एवं नगर निगम में सरकार बनाई है, उसमें से किसी भी वादे को पूरा करने में असफल साबित हुई है, संपत्ति कर एवं बिजली बिल आधा करने की बजाय उसे बढ़ा कर गरीबो को अंधेरे में रखने एवं उद्योगपतियों को फायदा पहुँचाने का काम कांग्रेस की भूपेश सरकार कर रही है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष होरीलाल देवांगन ने भी संबोधित क़िया। कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू एवं आभार प्रदर्शन टीकाराम साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती पद्मा चंद्राकर,गौतम साहू, उर्मिला देवांगन, उर्मिला सिंह, हरिशंकर मिश्रा, पवन साहू, मालिक राम साहू, मनीष विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, शरद साहू, योगेंद्र वर्मा, अंजली राजपूत,कृष्णा वर्मा, उषा वर्मा, बिमला साहू, गायत्री देवांगन, भागीरथी यादव, पुनाराम साहू, चंद्रेश्वर पटेल, तोषण देवांगन, मुकेश चंद्रवंशी, जुगल वर्मा,ललित जंघेल,दिनेश साहू, द्रौपती वर्मा, रूपा कुरे, कृष्णादेवी वर्मा, सुनील साहू, विकास मित्तल, मो.फरहत, डॉ.डीएस सेन, नरेश देवांगन, पप्पू वर्मा, पिंकू गुप्ता, पीतांबर साहू, जगदीश कुरे, हेमलाल साहू, नरसिंह निषाद,देवा वर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!