छत्तीसगढ़ के सूरजपुर विकास खण्ड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत नया करकोली के प्राथमिक विद्यालय में तैनात टीचर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शिक्षक एक छात्रा से सिर की मालिश कराते नज़र आ रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होते ही मामले में DEO कार्यालय की ओर से जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जहाँ वीडियो में विद्यालय में कार्यरत वर्ग 03 के शिक्षक शरीफ मोहम्मद को क्लास में पढ़ाने की जगह कुर्सी पर बैठकर एक छात्रा से सिर की मालिश करवाते देख सकते हैं, तो वहीँ इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय ने कहा कि बच्चों से अमानवीय कार्य कराने के प्रकरण बेहद ही गंभीर और जो एक शिक्षक के आचरण के विपरीत व अफसोसजनक है, संबंधित बीईओ को निर्देशित कर दिया गया है जाँच के बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
