Advertisement Carousel

धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में संगठन का हुआ पुनर्गठन

पन्ना लाल साहू को उप जिलाध्यक्ष, धरसीवां ग्रामीण के प्रभार से पदमुक्त किया गया – संजीव

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोगी के आदेशनुसार अब्दुल हमीद हयात, प्रभारी महामंत्री, जनता कांगेस छत्तीसगढ़ (जे) के निर्देश पर धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में संगठन का पुनर्गठन किया गया है जो कि निम्नलिखित प्रकार से है –

1. तामेश्वर सतनामी, खरोरा, उप जिलाध्यक्ष के पद पर यथावत कार्य करते रहेंगे। उनके सहयोग के लिए रामकृण्ण खुंटे सरपंच, पिकरीडीह को कार्यकारी उप जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जाता है  ।

2. सी. के. नायक, उप जिलाध्यक्ष धरसीवां औद्योगिक क्षेत्र, को धरसीवां ग्रामीण क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है।
उनके सहयोग के लिए राजकुमार भारती, पूर्व सरपंच को कार्यकारी उप जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जाता है।

3. पन्ना लाल साहू को उप जिलाध्यक्ष धरसीवां ग्रामीण के प्रभार से पदमुक्त किया जाता है  ।

उपरोक्त जानकारी जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रवक्ता व मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी गई है।

error: Content is protected !!