कोरिया / जिले के प्रसिद्ध अमृतधारा फाल में डूबने से 02 युवकों की मौत हो गई है। घटना उपरांत दोनों युवकों के शव को निकाला जा चुका है।
आपको बता दे कि अमृतधारा फाल में पिकनिक मनाने गए चिरिमिरी के गोदरीपारा निवासी चिंटू सरकार उम्र 38 वर्ष व राहुल उम्र 20 वर्ष की अमृतधारा फाल में डूबने से मौत हो गई। घटना उपरांत मृतक के दोस्तों ने बताया कि नहाते समय पैर फिसलने से वह फाल के नीचे गहरे खाई में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों के शव को फिलहाल निकाला जा चुका है।
घटना की जानकारी लगते ही सारे शहर में शोक की लहर है। जिन्हें भी जानकारी मिली वह घटना स्थल पहुचने लगा। स्थानीय विधायक श्रीमती चम्पादेवी पावले, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल सहित पुलिस महकमा भी घटना स्थल पहुँच गया है।
