राष्ट्रीय चैंपियन अनीश भानवाल ने सिडनी में चल रहे ISSF जूनियर विश्व कप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा जीता स्वर्ण पदक। इस जीत के साथ ही अब भारत 6 स्वर्ण और तीन रजत पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर।
उभरते हुए निशानेबाज अनीश भानवाल ने आज ISSF जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में जीते हासिल की। इसके साथ ही ये व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है।
फाइनल में 15 साल का यह खिलाड़ी सर्वोच्च स्कोर के साथ पहुंचा था जहां उनका सामना भारत के अनहद जावान्दा और राजकुमार सिंह संधू के अलावा चीन के तीन निशानेबाजों से था। क्वालीफिकेशन में 585 अंक के साथ शीर्ष पर रहे अनीश ने खिताबी मुकाबले में29 निशाने के साथ करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता। अनीश के स्वर्ण पदक के साथ ही भारतीय टीमकुल 15 पदक के साथ तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई। भारत के नाम छह गोल्ड, तीन रजत और छह कांस्य पदक हैं।
वहीं, चीन ने रिकॉर्ड 1733 अंक के साथ 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के टीम स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया जबकि अनीश, जावान्दा और आदर्श सिंह की टीम को रजत पदक मिला। इसका कांस्य पदक भी भारतीय खिलाड़ियों की टीम को मिला जिसमें संधू के साथ जपत्येश सिंह जसपाल और मनदीप सिंह शामिल थे।
