Advertisement Carousel

मोसुल में मारे गए भारतीयों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा

नई दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इराक में आईएस आतंकी संगठन द्वारा मारे गए 39 भारतीय मृतकों के परिजनों को 10 लाख रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। विदेश मंत्रालय ने परिजनों से उन सदस्यों के बारे में जानकारी मांगी जिन्हें नौकरी दी जा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इराक के मोसुल में मारे गए भारतीयों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। मारे गए प्रत्येक परिवार को 10 लाख रूपये का मुआवजा मिलेगा। इराक के मोसुल में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा मारे गए भारतीय नागरिकों के अवशेषों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने परिजनों से उन सदस्यों के बारे में जानकारी मांगी है जिन्हें नौकरी दी जा सकती है।

error: Content is protected !!