Advertisement Carousel

जंगल में मिला लापता CAF जवान की लाश, 23 मार्च से था लापता

दंतेवाड़ा / छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान बोसा राम की लाश मिली है। सुरोखी गांव के जंगल में पुलिस ने जवान की लाश बरामद की है। सीएएफ का मृत जवान की तैनाती भिलाई में हुई थी। जवान छुट्टी लेकर अपने गांव बूतपदर आया था। 23 मार्च को घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुरोखी गांव गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

जवान की लाश डी कम्पोज स्थिति में मिली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस अस्पताल ले आई है। मृत जवान कि पहचान पहने हुए कपड़ों और मोबाइल फोन की बरामदगी से हुई है। घरवालों का कहना है कि घर से टहलते हुए जवान जंगल की ओर गया था लेकिन उसके बाद वह नहीं लौटा।

error: Content is protected !!