रायपुर / जन घोषणा पत्र में बारे में पत्रकारों ने सवालों का जवाब देते हुये संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि बिलासपुर संभाग को कांग्रेस बहुत ज्यादा महत्व दे रही है। बिलासपुर संभाग परंपरागत रूप से कांग्रेस का समर्थक गढ़ रहा है। कुछ लोगो ने बिलासपुर संभाग की राजनीति को लगातार डिस्र्टब किया है, बिलासपुर में राजनैतिक परिस्थितियों तो कांग्रेस के पक्ष में जो आयी है जो वातावरण बन रहा है इसे देखते कांग्रेस के अधिकांश महत्वपूर्ण अभियान बिलासपुर से शुरू हो रहे है।
जन घोषण पत्र में में लोगो से सुझाव लेने की शुरूआत विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव जी ने बिलासपुर से की कांग्रेस अपने संकल्प शिविरो की जो 9 संकल्प शिविर हुये है सभी 9 बिलासपुर संभाग में हुये है। कांग्रेस बिलासपुर संभाग को विशेष महत्व देकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में चल रही है। बिलासपुर संभाग के नेताओं का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सुरक्षित करने का काम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में, विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में, हमारे वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में किया गया है।
कांग्रेस जनघोषणा पत्र बनेगा प्रदेश के सभी लोगो के राय लेकर बनेगा। प्रदेश में हर वर्ग, हर क्षेत्र के आशाओं, आकाक्षोंओं का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में होने जा रहा है। इसी लिये कांग्रेस के घोषणापत्र समिती के प्रमुख टी.एस. सिंहदेव गरीबो के बीच जा रहे है, हाॅट बाजार मे जा रहे है, उद्योगपतियों से बात कर रहे है, व्यापारियों से बात कर रहे है। कांग्रेस का यह प्रयास है कि हमारे जनघोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में हर वर्ग की भावनाओं की, आकांक्षाओं की, छत्तीसगढ़ की विकास की छवि दिखाई दे। राजनांदगांव को प्रदेश के संस्कारधानी के रूप में जाना जाता है। अगर वहां से रमन सिंह जैसा व्यक्ति प्रतिनीधित्व कर रहा है कि इसका ये अर्थ ये तो नहीं है कि राजनांदगांव की जनता को अपनी बात रखने से जनघोषणा पत्र में भागीदारी से वंचित किया जाये। राजनांदगांव में वातावरण तेजी से बदला है और हमे पूरा राजनांदगांव के प्रतिनिधित्व रमन सिंह नहीं कांग्रेस का राजनांदगांव का रहने वाला युवा नेता करेगा।
