CM डाॅ. रमन 9 अप्रैल को कोरिया में, माॅ कर्मा की 1002 वी जयंती समारोह में करेंगे शिरकत

** कलेक्टर कोरिया नरेंद्र दुग्गा ने कार्यक्रम स्थलों व तैयारियों का लिया जायजा

कोरिया / प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह हेलीकाप्टर द्वारा एक दिवसीय प्रवास पर कोरिया (बैकुण्ठपुर) आयेगें और यहाॅ जिला मुख्यालय के प्रेमाबाग में जिला साहू संद्य द्वारा आयोजित माॅ कर्मा की 1002 वी जयंती समारोह में शिरकत करेगें। जिसके बाद मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पटना में गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भी शामिल होगें। इस हेतु कलेक्टर कोरिया नरेंद्र दुग्गा ने कार्यक्रम स्थलों व तैयारियों का आज जायजा लिया है।

आपको बता दे कि बैकुंठपुर जिला साहू संघ के तत्वाधान में कर्मा माता की 1002 वी जयंती 9 अप्रैल को मनाई जाएगी। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे साथ ही मोतीलाल साहू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तैलिक महासभा भी शामिल होंगे।

उक्त विषय की जानकारी देते हुए मधु सूदन साहू ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 09 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बैकुंठपुर के प्रेमाबाग में आयोजित किया जाएगा। जिसमे हजारो की संख्या में सामाजिक बंधु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

error: Content is protected !!