Advertisement Carousel

लाखों की ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोरिया / कोरिया ज़िले के पोड़ी थाना क्षेत्र कोरिया जिले के ब्राउन शुगर के लिए बहु चर्चित बन चुका शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर थाना पोड़ी पुलिस के द्वारा आरोपी सुशील रस्तोगी पिता राजकुमार रस्तोगी निवासी बेनिया दफाई पोड़ी को लगभग 5 ग्राम कीमत 1 लाख 12 हजार बगैर नंबर के मोटर सायकल बजाज पेलेटिना आदि जब्ती कर धारा 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

उक्त मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी कर्ण कुमार उके, थाना प्रभारी डीआर टंडन ने कहा कि गत महीनों से जानकारी प्राप्त हो रही थी, कि पोड़ी क्षेत्र के अंतर्गत से पूरे जिले में ब्राउन शुगर की बिक्री की जाती है, परंतु जब जब पुलिस के द्वारा कार्रवाई करने की कोशिश की गई, तब तब कार्रवाई करने से पूर्व ही आरोपी फरार हो जाते थे। परंतु पुख्ता जानकारी के अनुसार आरोपी सुशील रस्तोगी ब्राउन शुगर की बिक्री करने के लिए गढ्ढा दफाई पोड़ी में घुम घुम कर ग्राहको का इंतजार कर रहा था, उसी बीच पोड़ी थाना प्रभारी के द्वारा अपने मातहत अधिकारियों के सूचना के पश्चात उनके मार्गदर्शन पर आरोपी को पकड़ने हेतू पुलिस के द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर मौके पर ही तलाशी ली गई। उसके फुल पैंट के बाएं पाकेट से सफेद रंग की प्लास्टिक की थैली मिली जिसमें 8 नग सफेद कागज की पुड़िया रखी थी, आरोपी को तत्काल थाना पोड़ी लाकर ब्राउन शुगर का वनज कराया गया, जो 4.680 ग्राम अनुमानित कीमत 1 लाख 12 हजार रुपए और बगैर नंबर की ब्जाज प्लेटिना को जब्त कर गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक केके राजवाड़े, आरक्षक ओमप्रकाश राजवाड़े, कन्हैया लाल राजवाड़े, राजेश कुमार, लाल मोर ध्वज सिंह, सुरेश एक्का, जितेंद्र मिश्रा आदि सक्रिय रहें।।

error: Content is protected !!