गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी। हीना सिद्धू ने 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता स्वर्ण। बैडमिंडन टीम ने भी जीता स्वर्ण। पुरुष हाकी में मलेशिया को हराकर भारत ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में किया प्रवेश। 11 स्वर्ण के साथ भारत अब तक पदक तालिका में तीसरे स्थान पर।
भारत की हिना सिद्धू ने आज राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को 11 वां स्वर्ण पदक दिलाया। हिना ने 25 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई। फाइनल में हिना ने नए गेम रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की एलेना ने रजत पदक जीता। इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में हिना का ये दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होने 10 मीटर एयर पिस्टल में उन्होने रजत पदक हासिल किया था। एक अन्य भारतीय निशानेबाज अनु सिंह फाइनल में छठे स्थान पर रही।
