Advertisement Carousel

PM ने बिहार को दी कई विकास परियोजनाओं की सौगात

दिल्ली / प्रधानमंत्री ने पटना के लिए चार सीवरेज संयंत्रों और मधेपुरा की ग्रीनफील्ड लोकोमोटिव फैक्ट्री के शिलान्यास समेत कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की, कहा इन परियोजनाओं से देश के पूर्वी हिस्से के विकास को मिलेगी गति। ‘सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को खास तोहफा दिया। प्रधानमंत्री ने मुज़फ्फ़रपुर-सुगौली-वाल्मीकिनगर रेलखंड के दोहरीकरण का शिलान्यास किया। जिसकी कुल लागत 2 हज़ार 410 करोड़ की है। इस रेल लाइन की लम्बाई 210 किलोमीटर की है। फ्रांस के सहयोग से मेक इन इंडिया के तहत मधेपुरा की ग्रीनफील्ड लोकोमोटिव फैक्ट्री का लोकार्पण किया। इसमें मधेपुरा में रेल इंजन कारखाने में बने 12 हजार हॉर्स पावर इंजन का निर्माण होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली कटिहार हमसफर को भी हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने एनएच-2 औरंगाबाद झारखंड सीमा पर 6 लेन विस्तारीकरण का शुभारम्भ किया। यह 6 लेन की परियोजना की दूरी 70 किलोमीटर की होगी जिसकी लागत करीब 882 करोड़ की होगी। प्रधानमंत्री ने मोतिहारी में पेट्रोलियम ऑयल टर्मिनल और bottling प्लांट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने बिहार मोतिहारी स्थित मोति झील के सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत करीब 22 करोड़ की होगी। इसके साथ ही पीएम ने मोतिहारी के लिए 97 करोड़ की पेयजल परियोजना की भी शुरुआत किया। नमामि गंगे योजना के तहत प्रधानमंत्री ने पटना के लिए स्वीकृत 11 सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट में से 4 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जब ऐतिहासिक चंपारण की भूमि पर उतरे तो उन्होनें गांधी जो को याद किया। पीएम ने स्वच्छाग्रहियों को सलाम किया। पीएम चंपारण की भूमि से स्वच्छाग्रहियों को स्वच्छता का मंत्र दिया। स्वच्छ भारत अभियान से देश में महिलाओं की जिंदगी आये बदलाव का पीएम मोदी ने जिक्र किया। पीएम ने एक शौचालय बनने के मायने बताये। पीएम मोदी ने लोगों की इच्छाशक्ति की तारीफ की। उन्होनें कहा कि 4 अप्रैल, यानि पिछले एक हफ्ते में , जिस दौरान सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह सप्ताह मनाया गया है, बिहार, यूपी, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में लगभग 26 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है।
पीएम मोदी ने सवा सौ करोड़ देशवासी मिशन मोड पर काम करने के जज्बे की सराहना की। पीएम ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में बिहार में 8 लाख 50 हजार से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया है। ये गति और प्रगति कम नहीं है। मैं बिहार के लोगों को, प्रत्येक स्वच्छाग्रही को और राज्य सरकार को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पीएम ने कहा कि वे जन-जन को जोड़ने का काम कर रहें हैं विपक्ष तोड़ने का काम कर रहा है। चंपारण सत्याग्रह के सौ साल पूरे होने के पर आयोजित ‘सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह’ क्रार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि लोगों को रोटी के साथ इज्जत भी होनी चाहिए। उमा भारती ने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जहां इस बात का शुरु से महत्व रहा है। चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संकल्प लिया कि बापू की 150वीं जयंती तक भारत को खुले में शौच से मुक्त कर दिया जाए। उन्होंने ये भी संकल्प लिया कि बिहार के हर घर तक पानी, बिजली, सड़क पहुंचे।

‘सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह’ क्रार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री खाद्य और उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने देश भर में चलाए जा रहें स्वच्छता कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहणा की। रामविलास पासवान ने कहा कि केंद्र में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य चार वर्षों में किया है वह पचास वर्षों में भी नहीं हुआ।

error: Content is protected !!