Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 4 नए जस्टिस

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ में बिलासपुर हाईकोर्ट को 4 नए जस्टिस मिल रहे हैं। इसी क्रम में बीते बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने 4 नए जजों की नियुक्ति की अनुशंसा राष्ट्रपति से की है। इन 4 नए जजों में 1 जज बार कोटे से और 3 जुडिशरी सर्विस से बनाए जाएंगे। बार कोटे से मूलतः कुरुद के रहने वाले पार्थ प्रीतम साहू को जज बनाया जाएगा।

वहीं जुडिशरी सर्विस से फिलहाल हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल का काम देख रहे गौतम चौरड़िया और फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज श्रीमती विमला सिंह कपूर और रजिस्ट्रार विजिलेंस श्रीमती रजनी दुबे को जज बनाया जाएगा।

इस तरह कुल 7 नामों को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का जस्टिस बनाने के लिए विचार किया था। इसमें से अभिषेक कुमार सिन्हा, आशीष श्रीवास्तव और सुनील पिल्लई के लिए अंतिम स्वीकृति नहीं हो पाई है। लिहाजा, इन 4 नए जजों को हाईकोर्ट का जस्टिस बनाए जाने पर यहां जजों की कुल संख्या 16 हो जाएगी। बता दें कि ये अभी तक कि सर्वाधिक संख्या होगी। वहीं जजों की संख्या बढ़ने से न्यायिक मामलों के निपटारे में भी तेजी आएगी।

error: Content is protected !!