दंतेवाड़ा / दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया।
बता दे कि कुपेर गांव में नक्सली ग्रामीण बनकर पहुंचे। यहां पहले तो उन्होंने जायजा लिया फिर अपना असली रूप दिखाया। जानकारी के मुताबिक 20 से 25 की संख्या में आए नक्सलियों ने मजदूरों को बुरी तरह से पीटा भी है।
इससे मन नहीं भरा तो सड़क निर्माण में लगे 2 ट्रेक्टर 2 बाइक और मिक्सचर मशीन को जला डाला। देर तक सड़क पर ये तांडव चलता रहा। सड़क बना रहे मजदूरों को डराकर नक्सली जंगलों की तरफ भाग गए। इस घटना की पुलिस ने की है। उन्होंने बताया कि एरिया में सर्चिंग की जा रही है। क्षे़त्र में इससे पहले भी नक्सली आग जनी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
