Advertisement Carousel

VIDEO – बिल्डर संजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता मे धमकी वाले आरोपों को किया ख़ारिज, नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष पर 5 लाख लेने का लगाया बड़ा आरोप, ऑडियो भी सुनाया

कोरिया / जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के नागरिक एकता मंच के प्रेसवार्ता के बाद आज बिल्डर संजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता बुला कर अविनाश सिंह उर्फ़ गांधी के लगाए गए धमकी वाले आरोपों को ख़ारिज किया। हालाँकि इस दौरान उन्होंने यह बात मानी की आवेश में आकर उन्होंने अगर कुछ ज्यादा बोल दिया होगा तो उसे भूलवश ही समझा जाए, जिसके लिए उन्होंने माफ़ी भी मांगी। इसके साथ ही नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष संजय जायसवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्होंने उनसे पैसे मांगने का बड़ा आरोप भी लगाया। जिसका उन्होंने एक ऑडियो भी सुनाया, जिसमे उन्होंने यह दावा किया की 10 लाख रूपये में हमारी बात हुई थी और मेरे द्वारा 5 लाख रूपये संजय जायसवाल को दिया गया।  


बता दे की नागरिक एकता मंच के प्रेसवार्ता के तुरंत बाद बिल्डर संजय अग्रवाल ने कुछ मीडिया साथियों को नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष संजय जायसवाल पर 1 लाख रूपये मांगने का आरोप लगाया था और बैकुंठपुर स्थित तलवा पारा जमीन पर समतलीकरण, गेट और तार फैंसिंग स्वयं करने की बात कही थी। लेकिन आज आयोजित प्रेसवार्ता में यह दोनों बातें गलत निकली। चुकीं बिल्डर संजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान संजय जायसवाल दवारा 1 लाख रूपये मांगने का भी एक ऑडियो सुनाया था जिसमे संजय जायसवाल द्वारा पिता के बीमारी का जिक्र करते हुए व्यवहारिकता के तौर पर यह पैसा माँगा था जिसे संजय अग्रवाल के ऑडियो में सुनने को मिला। इसके बाद जब हमने पुछा की तलवा पारा जमीन पर समतलीकरण, गेट और तार फैंसिंग क्या अपने कराया है तो उन्होंने काफी देर बाद बताया की नहीं प्रशासन ने कराया है। 

प्रेसवार्ता के बाद बिल्डर संजय अग्रवाल ने उपस्थित पत्रकारों को बताया की उनकी मंशा है की वो जमीन शासन को वापस मिल जाए जिसके लिए उन्होंने प्रशासन को जमीन दान पर पहले ही लिखित रूप से दे दी है पत्रकारों से आग्रह है की आप लोग इस मामले में प्रशासन से मध्यस्ता करा जमीन को प्रशासन की करने में सहभागिता निभाए। क्युकी प्रशासन मामले में अगर न्यायलय पर जाती है तो मुझे मजबुरन जवाब देना पड़ेगा और जमीन विवाद उलझा पड़ा रह जायेगा। जिस पर कुछ पत्रकारों ने कलेक्टर कोरिया से मुलाकात की जिस पर कलेक्टर कोरिया ने भी तत्काल पत्रकारों की हस्तक्षेप के बाद जमीन शासन के पक्ष में करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। ख़ैर अब उम्मीद है की कोरिया जिला प्रशासन उक्त विवादित जमीन को शासन के पक्ष में कर पायेगा। 


5 लाख रुपये लेने वाले मामले में संजय जायसवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की पैलेस से मेरे पारिवारिक सम्बंध है वर्तमान विधायक से दूरी बनाने के लिए ये ऑडियो बनाया गया है जो फर्जी है। अब इस पुरे मामले को मै न्यायालय में ले कर जाऊंगा। पैसों की लेनदेन की बात पूरी तरह गलत है क्योंकि मामले में काजगी कार्यवाही हमारे द्वारा कभी बंद नही हुई है।


           प्रेसवार्ता के पुर्व बिल्डर संजय अग्रवाल ने मीडियाकर्मियों को एक प्रेस विज्ञप्ति भी बाटी जिसमे लिखा था की ….. 

विगत दिनों नागरिक एकता मंच द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति कर यह जानकारी दी गई थी, कि मेरे द्वारा श्री अविनाश सिंह, पिता- सुरेन्द्र नाथ सिंह को फोन पर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। यह सरकार निराधार आरोप है। किसी प्रकार की कोई गाली गलौज या जान से मारने की धमकी मेरे द्वारा नहीं दी गई है। मेरे द्वारा इस यात का चैलेन्ज जरूर किया गया है कि आप लोग मेरे विरूद्ध जो कर रहे हो चूकि उसमें मै गलत नहीं हूँ, अतः मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पूरी वीडियो मेरे पास में है आप में से जिसे इसे पुनः सुनना हो वह अपना नम्बर दे दे, उसे मै अपने व्हाट्सएप से भेज दूंगा। मेरे द्वारा पुलिस महानिदेशक महोदय से लिखित पत्र देकर इस बात की जानकारी दी गई है कि- अविनाश सिंह इस सन्दर्भ में यदि कोई झूठी शिकायत मेरे विरूद्ध करता है तो उसकी जांच कर झूठी शिकायत करने वाले के ऊपर आई0 पी0 सी की धारा 211 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाए।
दरअसल कुछ दिन पहले मुझे जानकारी लगी थी कि सुरेन्द्र नाथ सिंह जो एस० ई० सी0 एल0 में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे थे, उन्हें क्षेत्रीय कार्मिक प्रबन्धन यैकुण्ठपुर क्षेत्र के पत्र दिनांक 25.07.2013 से बर्खास्त कर दिया गया है। उसके बाद भी श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह द्वारा कॉलरी का मकान नहीं खाली किया गया है और न ही इनके विरूद्ध किसी भी प्रकार का एफ० आई० आर० दर्ज करने संबंधी कार्यवाही की गई है। इसको लेकर मैने शिकायत की थी, जिससे क्षुब्ध होकर श्री अविनाश सिंह नागरिक एकता मंच का सहारा लेते हुए विभिन्न जगहों में मेरे उन मामलों जिनका निराकरण पूर्व में ही न्यायालय के द्वारा हो चुका है। मेरी छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह को बखास्त प्रस्तुत है। किए जाने का एस० ई० सी० एल० द्वारा जारी पत्र की छायाप्रति आप सभी के सुलभ सन्दर्भ हेतु तथा कथित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक आरोप यह भी लगा कि कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित भूमि पर मेरे द्वारा शासन को किसी भी तरह का कोई पत्र नहीं दिया गया है, इस संबंध में मेरे द्वारा कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को कई बार पत्र दिया गया। इतना ही नहीं शपथ पत्र भी दिया गया है कि कन्या महाविद्यालय के सामने की भूमि नगरहित में उपयोग में लाया जाए। इस पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है। आपकी जानकारी हेतु आज दिनांक तक मेरे द्वारा मेरे पक्ष में फैसला आने के बाद भी अपने नाम पर जमीन को दर्ज करने के संबंध में कभी भी कोई आवेदन नहीं दिया गया है। कुछ दिन पूर्व अनुविभागीय अधिकारी बैकुण्ठपुर द्वारा मुझसे उस भूमि संबधी जानकारी ली गई थी, उसमें भी मैने यह कहा था कि-भूमि आपकी है, आप जैसा चाहे उसका उपयोग करें, मुझे किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है मेरे इस कथन का वीडियो रिकॉर्डिंग आप लोगों के समक्ष प्रस्तुत है।
मुझसे नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष श्री संजय जायसवाल ने पूर्व में धरना प्रदर्शन खत्म करने हेतु दस लाख की मांग किए थे. मेरी छवि इन लोगों के द्वारा गिरोह बनाकर घूमिल करने का प्रयास किया जा रहा था, इसलिए मै पांच लाख रूपये देने पर मै सहमत हो गया था।
और मेरे द्वारा वह राशि इनके पास भेजवा दी गई उस समय यह समझौता हुआ था कि आपके खिलाफ नागरिक एकता मंच के द्वारा पुनः किसी भी प्रकार कोई विरोध नहीं किया जाएगा और यदि जो भी विरोध किया जाता है तो यह लोगों को मात्र दिखावा होगा ताकि बाहरी लोग यह समझते रहे कि मंच आपका विरोध कर रहा है, जबकि अन्दर से हम आपका सहयोग करते रहेंगे। कुछ दिन पूर्व अपने पिताजी के स्वास्थ्य हेतु पुनः मुझसे श्री संजय जायसवाल ने एक लाख रूपये की मांग की, लगातार होने वाले ब्लैकमेलिंग से मै तंग आकर पैसा देने से मना कर दिया। जिसके कारण नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष श्री संजय जायसवाल मेरे से रूष्ट थे यह बात प्रमाणित तौर पर मेरे पास ऑडियो रिकार्ड है, जो कि आप लोगों के समक्ष प्रस्तुत है।  जहां तक नागरिक एकता मंच के दूसरे सदस्य की बात है, श्री संजय जायसवाल ने अपने वीडियो में इस बात का जिक्र किया है कि शैलू भईया को आपने उनके द्वारा चाहा गया सहयोग नहीं किया है, इस बात से वो रूष्ट है नागरिक एकता मंच जिसका गठन एक पवित्र मानिसकता को लेकर शहर के विकास कार्य हेतु किया गया था उसके संस्थापक सदस्य भी इस यात से दुखी है कि इस मंच के द्वारा एक भी शहर हित में उल्लेखनीय कार्य नहीं किया गया है। यह मंच व्यक्तिगत अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने एवं किसी व्यक्ति विशेष की छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा है। मंच के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यह भी कहा है कि- आपके खिलाफ की गई शिकायत को मैने अपने राजनीतिक प्रभाव से रोक दिया है, मेरे द्वारा यह कहे जाने पर कि- आप कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य है आप कोई ऐसा सलाह दीजिए जिससे कोई माईल स्टोन वर्क बैकुण्ठपुर के लिए हो। जिस पर उन्होने कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेताओं के ऊपर गम्भीर आरोप लगाते हुए कई आपत्तिजनक बातें कही जिसमें उन्होनें कांग्रेस के वरिष्ठ लोगों द्वारा ट्रान्सफर के लिए पैसे उगाही करने एवं तरह-तरह के ऐसे शब्दों का उल्लेख करते हुए गभीर आरोप लगाए है जिसका जिक्र प्रेस विज्ञप्ति में नहीं किया जा सकता। लेकिन इसके प्रमाण स्वरूप आप लोगों के समक्ष बातचीत का ऑडियो प्रस्तुत है। आप स्वतः इस बात का आंकलन कर सकते है कि नागरिक एकता मंच किस तरह समाज के विकास में अपना योगदान दे रही है और इसकी गतिविधि क्या है ? आप सभी मेरे प्रत्येक वीडियो को अपने मोबाईल में सुरक्षित कर लेवे, एवं जहा इसकी आवश्यकता समझे ऐसे लोगों से इसकी जानकारी लेवें और समाज एवं नगरवासियों के सामने सत्यता को प्रस्तुत करें ताकि इस गिरोह का पर्दाफाश हो सके और इनका राजनैतिक महत्वाकांक्षा का षड्यंत्र उजागर हो सके।
मेरे इस प्रेस कांफ्रेंस से किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है, मै अपनी सच्चाई साबित करना चाह रहा है, ताकि जो मेरी छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास कर रहे है | उनकी सच्चाई सामने आ सके।
(संजय अग्रवाल)
बैकुंठपुर, जिला- कोरिया
error: Content is protected !!