Advertisement Carousel

ब्राह्मण समाज ने बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का पुतला फूंक आक्रोश जताया

कोरिया / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का पुतला फूंक कर ब्राह्मण समाज ने अपना आक्रोश जताया।

इस दौरान मनेन्द्रगढ़ शहर के गांधी चौक में ब्राह्मण समाज के लोग काफी संख्या में मौजूद थे। सभी ब्राह्मणों ने एक स्वर में कहा कि समाज की इस तरह निंदा करना गलत बात है। अगर इसके बाद भी श्री बघेल के द्वारा इस तरह की टिप्पणी की हमारे समाज के स्वाभिमान के विरुद्ध की जाएगी तो ब्राह्मण समाज उग्र प्रदर्शन करेगा।

आपको बता दें कि कुछ दिनों से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल द्वारा लगातार ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है , जिससे समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। इसे लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा शहर के गांधी चौक में मुख्यमंत्री बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का पुतला फूंका गया।

इस मौके पर मनेन्द्रगढ़ समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ब्राह्मण समुदाय के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे। समाज के सभी लोगों ने एक स्वर में कहा है कि यदि भविष्य में हमारे समाज के विरुद्ध अमर्यादित बयानबाजी की जाएगी तो ब्राह्मण समाज द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

error: Content is protected !!