रिपोर्ट / अजय लाल
00 तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक के पदस्थापना के बाद जिले के लिए कई अहम निर्णय
00 जिला पुलिस मुख्यालय के पी.आर.ओ बने डी.के सिंह
सूरजपुर – पुलिस प्रशासनिक सेवा से आए युवा एवं तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद आज जिले के पत्रकारो से रूबरू होकर जिले के पुलिस व कानून व्यवस्था पर लम्बीं चर्चा की।
श्री जायसवाल का पहला प्राथमिकता कबाड़ व पशु तस्कारी सहित नशींली दवाईयों को रोकना व ग्रामीण अंचलों में पंचायतवार ग्रामीणो से संपर्क स्थापित करना उनका पहला प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक थाना व चौकीयों में लम्बित प्रकरणों को शीध्र निपटारा करनवाना उनकी पहली जिम्मेदारी है। अब दूर-दराज से आये ग्रामीणों को पुलिस के ज्यादा चक्कर लगाना नही पडे़गा। पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने चर्चा के दौरान कहा कि ग्रामीण अंचलों सहित शहरी क्षेत्रो में अब उनकी जरूरत पडे़गी तो वे स्वयं जायेगें। श्री जायसवाल ने रात्रि पुलिस गश्ती पर भी नियमित व ईमानदारी के साथ कार्य करने को सबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने जिले के कई स्थानों पर अवैध रूप से संचालित चिटफंड कंपनी पर भी अंकुश लगाने की बात कही।
प्रेस मे बयान अब जिम्मेदार अधिकारी ही देगें….
पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने उपस्थित पत्रकारों व अधिकारीयो को अवगत कराते हुए कहा कि मीडिया को अब किसी भी संबंध में या किसी चौकी व थानो में हुए घटना के संबंध में प्रेस स्टेटमेंट अब पुलिस अधीक्षक स्वयं या नगर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर की जिम्मदारी है। प्रेस में उन्हें किस घटना पर कैसा बयान देना है।
