Advertisement Carousel

ओलावृष्टि ने किसानो के समीकरण बिगाड़े, हरि सब्जी की खड़ी फसल चौपट

रिपोर्ट – अजय लाल
सूरजपुर / ओलावृष्टि ने किसानो को फिर से एक बार चिंता में डाल दिया है, रूक-रूक हो रहें बारिश से किसानो के द्वारा लगायें फसल पर बारिश ने फिर से सेंध मार लिया है। जिससे किसान और भी चिंता में पड़ गए है।

उल्लेखनीय है कि लगातर एक हफ्तें से क्षेत्र में हो रहें एकाएक बारिश से किसानो के द्वारा लगाये गए हरि सब्जियां जैसे टमाटर, लौकी, ककड़ी, व खीरा के फसल को काफी नुकसान पहुॅचा है। किसानो के द्वारा लगाये उक्त फसल को बारिश ने काफी नुकसान पहुॅचाया है। वही सोमवार को इुए ओलावृष्टि से बचा हुआ फसल और भी नुकसान हो गया है। वही लगातार सूबह से काले बादल छायें रहने से किसानों को फसल की और चिंता सताने लगा है। एकाएक धूप के निकल आने से फसलो को कीड़े ने अपने आगोश में ले लिया है। दूसरी ओर किसानो के द्वारा हरि सब्जियां जैसे फूल गोभी सहित अन्य सब्जियां मे भी पानी गिरने के कारण कीड़े लगने लगे है। बताया जाता है कि सूरजपुर के ग्रामीण अंचलों में सबसे ज्यादा हरि सब्जियों का पैदावार कर किसान बेंचकर अपनी जीविकापार्जन करते है। लेकिन इस वर्ष हुए बारिश से किसानों को रोजी-रोटी की चिंता होने लगी। किसान बताते है कि उक्त सभी सब्जियां की फसल तैयार हो गई थी। वही ओलावृष्टि के होने से क्षेत्र के डुमरिया, पर्री सहित सिलफिली जैसे सब्जी उत्पादक क्षेत्र में इसका गहरा असर पड़ा है।

error: Content is protected !!