रिपोर्ट / अजय लाल
सूरजपुर / जिले के दूरस्थ एवं वन अंचल क्षेत्र में एक बार फिर सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे अचानक जबरदस्त आंधी तूफान ने बिहारपुर क्षेत्र के कई गांवों में भारी तबाही मचाया, जिस क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ वहीं कई विशाल वृक्ष भी़ धराशाई हो गए हैं व कई किसानों के आशियाना के खप्पर व सीट भी उड़ गए। क्षेत्र में लगातार हो रहे आंधी तूफान बारिश के साथ ओले भी गिरे अचानक आए इस तूफान से कई जगह बिजली गिरने की संभावना है जिसके वजह से पूरे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। इसके पहले भी बिहारपुर क्षेत्र में कई बार आंधी तूफान से मकान वह पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं।

जिला मुख्यालय से 125 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कोल्हुआ के बकरा टोला एवं चोगा में दो किसानों की घर की छत में लगाए गए सीट उड़ गए जाने से बारिश ने पूरे घर में तबाही मचा दी है, वही किसानों ने अपनी समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच जिले की तहसील कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सहायता राशि प्रदान नहीं किया गया है उन्हें आश्वासन के सिवाय अभी तक कुछ नही मिला है। सोमवार की रात्रि लगभग 9 बजे बूंदाबांदी होने के साथ तेज बारिश व आंधी-तूफान से कोल्हुआ के बकरा टोला एवं चोगा में ग्रामीण के आशियानो को तबाह कर दिया है। किसान मेवालाल केवट पिता बिदर केवट घर की छावनी में लगे श्रमिक का सीट को उड़ा कर तहस-नहस कर दिया वहीं दूसरी घटना ग्राम पंचायत करोटी सहित चोगा गांव में भारी तबाही आंधी तूफान से दयाराम साहु राम जन्म साहु घर में लगाए गए सीट पुरा उडकर टूट के बिखर गया।
