भारी मात्रा में नशीली दवाईयों के साथ पति – पत्नी गिरफ्तार

कोरिया / जिले की पटना पुलिस ने नशे पर बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाईयों के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे की यह दोनों आरोपी पति – पत्नी है। नशीली दवाईयों के साथ पहले पत्नी फिर दूसरे दिन आज पति हुआ गिरफ्तार।

मामले का खुलासा करते हुए अति0 पुलिस अधिक्षक सोनिया उईके ने बताया की ग्राम छिंदिया में नशीली दवाओं के बिक्री की सूचना लम्बे समय से पुलिस को मिल रही थी, जिसे पुलिस ने संज्ञान में लिया और मुखबिर की सूचना पर ग्राम काचिला में एक महिला अपने घर पर मादक पदार्थ गांजा एवं नशीली दवा रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर थाना प्रभारी पटना उप निरी.आनन्द सोनी एवं उनकी टीम के द्वारा ग्राम कोरिचा संदेही सीतागिरी के घर के पास घेराबंदी किया गया।

संदेही महिला सीतागिरी के घर से 400 ग्राम गांजा, 372 नग स्पाईजमों केपसूल, 20 नग एविल इंजेक्सन एवं 10 नग सेरीजेक इंजेक्सन जिसकी बाजार मुल्य 20.000/- रू0 का जप्त किया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 21(बी),22 एनडीपीएस एक्ट पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आज दुसरे मामले में महिला सीतागिरी के पति चंद्रिका गिरी ग्राम कोचिला को भी पुलिस ने मादक पदार्थ व नशीली दवा रखकर बिक्री करने पर पकड़ लिया है।आरोपी चंद्रिका गिरी के घर से 8 पेैकेट एविल इंजेक्सन पर पैकेट में 25 नग कुला 200 नग , 11 पैकेट लूपीजेसिक इंजेक्सन पर पैकेट में 10 नग कुल 120 नग तथा गांजा 250 ग्राम जिसकी बाजार मुल्य 50000 रू. को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी, 22 एनडीपीएस एक्ट पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आपको बता दे की थाना प्रभारी पटना टीम के द्वारा अवैध नशीली दवाओं के व्यापारा करने वालों के खिलाफ लगातार यह छठवी बड़ी कार्यवाही है। जिससे थाना क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया हे। आम जनता में थाना पटना के द्वारा की गई कार्यवाही से पुलिस की विश्वसनीयता व भरोसा कायम करने का प्रयास किया गया है। जिसकी सराहना समाज के सभी वर्ग के द्वारा की जा रही है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी आंनन्द सोनी, हरिशंकर सिंह, खेमराज, संतोष गौतम, सागर लाल, कृष्णकांती कुशवाहा की भूमिका सराहनीय रही।

error: Content is protected !!