Advertisement Carousel

छग राज्य वक़्फ़ बोर्ड की कार्यशाला आयोजित, बोर्ड विकास में अहम भूमिका निभा रही – गृहमंत्री श्री पैकरा

अम्बिकापुर / सरगुज़ा सदन में राज्य वक़्फ़ बोर्ड के मुतवल्ली कार्यशाला व अल्पसंख्यक सम्मेलन एवं मैरिज हाल हेतु 75 लाख का चेक वितरण कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।


छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित अंजुमन कमेटी के मुतवल्ली कार्यशाला/कान्फ्रेंस, अल्पसंख्यक सम्मेलन व 75 लाख चेक वितरण कार्यक्रम को सरगुज़ा सदन अंबिकापुर में प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने अपने मुख्य आतिथ्य के आसंदी में बोले कि वक़्फ़ बोर्ड मुस्लिमों के मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान, दरगाह व अन्य वक़्फ़ सम्पत्तियों की सुरक्षा करते हुए विकास में अहम भूमिका निभा रही है। जिसमें वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन हाजी मो० सलीम अशरफी जी का प्रसंशा करते हुए बोले कि हमारे सरगुज़ा जिले अम्बिकापुर के लिए उन्होने 75 लाख की राशि स्वीकृत कराकर सीधे मंच में नगद रूपी चेक़ प्रदान कर एक मिसाल कायम किया है। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये सबका साथ सबका विकास की बात कही।

वहीं वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन (केबिनेट मंत्री दर्जा) आली जनाब मो० सलीम असरफी ने अपने उद्बोधन में कहा अंजुमन कमेटयों के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार विकास का चिंता किया है। जिससे कब्रिस्तान बाउंड्री बाल, दरगाह, मदरसों सहित अन्य वक़्फ़ सम्पतियों की रख- रखाओ व विकास हो सके। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के विकास त्रीव गति से हो रहे हैं, ये भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने आगे कहा कि अंजुमन कमेटी वक़्फ़ संपत्ति शासन की संपत्ति है, इस ओर किसी भी परिस्थिति में शासन आपके साथ है।

कार्यक्रम में सरगुज़ा सांसद कमलभान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, वक़्फ़ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनाब एस. एस. फ़ारूक़ी, वक़्फ़ बोर्ड समिति सरगुज़ा सम्भाग के अध्यक्ष जनाब मो० इसराईल, उर्दू अकादमी के सदस्य ग़ुलाम नबी अंसारी, बलरामपुर अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष मो० कमाल अहमद, हज कमेटी के सदस्य मो०इम्तियाज़ अंसारी, जामा मस्जिद के सेक्रेटरी जनाब इरफान सिद्दीकी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रबोध मिंज, अविभाजित सरगुज़ा व सुरजपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गोयल, भाजपा नेता आलोक दुबे, मधुसूदन शुक्ला, वक़्फ़ बोर्ड समिति सरगुज़ा सम्भाग के सचिव मो० शाहिद सिद्दीकी, मदरसा बोर्ड के सदस्य जुल्फेकार कादरी, अल्पसंख्यक के प्रदेश मंत्री शबनम ताज, प्रदेश सदस्य मो० वसीम, सरगुज़ा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जफर खान, सुरजपुर अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष ज़ियाजुल हक़, जामा मस्जिद जनाब रशीद सिद्दीकी, सरगुज़ा जिला वक़्फ़ समिति के उपाध्यक्ष मुसर्रत अली, सब्बीर कादरी, सचिव मो० रेहान, सह-सचिव डॉ अय्यूब, सदस्य अलिममुद्दीन खान, सुरजपुर जिला के उपाध्यक्ष समीद खान, सचिव जब्बार अली अन्सारी, सह-सचिव मो० इक़बाल खान, सदस्य नसीमुद्दीन, कुसमी अल्पसंख्यक के मंडळ अध्यक्ष मो० शमीम एवं सरगुज़ा सम्भाग के पांचों जिले से आए अंजुमन कमेटियों के मुतवल्ली (सदर) कमेटी के तमाम पदाधिकारी एवं मेम्बरान सहित आमअवाम, उल्माएकेराम व खुसूसी मेहमान कार्यक्रम में उपस्थित थे।

error: Content is protected !!