Advertisement Carousel

3 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, मर्दापाल के जंगल से हुआ गिरफ्तार

कोंडागांव / 3 लाख का इनामी नक्सली मर्दापाल क्षेत्र के जंगल से हुआ गिरफ्तार। कोंडागांव पुलिस को मिली सफलता। जिला पुलिस बल एवं सीएएफ 10 वीं वाहिनी ‘‘सी‘‘ कम्पनी की संयुक्त कार्यवाही।

पुलिस ने बताया कि बस्तर आई.जी.पी. विवेकानंद सिन्हा (भा0पु0से0) व डीआईजी रतन लाल डांगी (भा0पु0से0) बस्तर रेंज, कांकेर के सतत् एवं सषक्त निर्देशन व पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव डाॅ. अभिषेक पल्लवा (भा0पु0से0) के मार्ग दर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आॅप्स.) कोण्डागांव माहेष्वर नाग के पर्यवेक्षण में दिनांक 08.05.2018 को थाना बयानार से ग्राम मुंगवाल, केजंग, मड़ानार क्षेत्र में गष्त सर्चिंग एवं एम्बुषिंग की कार्यवाही पर जिला बल, डीआरजी, सीएएफ बल रवाना हुई थी कि प्रातः 05ः00 बजे लगभग ग्राम मड़ानार व पेरमापाल के मध्य डोकरी ढोडगी पहाड़ी के पास एक पेड़ के निचे अज्ञात व्यक्ति लुक छुप करते हुए पुलिस को देखकर भाग रहा था, जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा पुछताछ करने पर अपना नाम मोहन कष्यप उर्फ सनत कश्यप जाति गोण्ड़ उम्र 20 वर्ष साकिन ताड़नार थाना ओरछा जिला-नारायणपुर (छ.ग.) का होना बताया एवं प्रतिबंधित पीपुल्सवार माओवादी आमदई एलओएस का सदस्य होना बताया एवं माड़ दल से आना बताया। रोड़ कार्य में लगे वाहनों को बम विस्फोट कर पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के नियत से आना बताया। जिसके पास से 01 सीमेंट बेारी में 07 किलो का टिफिन बम सेलोटेप लगा हुआ, लाल पीला रंग का वायर लम्बाई 20 मीटर, 03 नग नक्सली साहित्य उसके कब्जे से बरामद कर मय जप्ती पत्रक के जप्त किया आरोपी के विरूद्ध थाना बयानार में अपराध क्रमांक 06/18 धारा 3, 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 23, 38 (2), 39(2) विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम कायम कर उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेष किया जाता है।

error: Content is protected !!