कोरिया / जिले के खड़गवां पुलिस को अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। दो सौ पन्द्रह लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी और बुलेरो वाहन को पुलिस ने जप्त किया। पुलिस द्वारा शराब की कुल कीमत एक लाख पांच हजार चार सौ तीस रूपए आकि गई है।
आपको बता दे मुखबिर से खड़गवां पुलिस को सूचना मिली थी की बोलेरो वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में मध्यप्रदेश राज्य से खपाने के लिए लेकर खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम फुनगा कटकोना की ऒर जा रहा है। सूचना मिलते ही खड़गवां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अपने उच्च अधिकारिओ को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार ऊईके के नेतृत्व में थाना प्रभारी खड़गवां और स्टाफ की टीम गठित किया गया। टीम ने घेराबंदी कर ग्राम सारस बुधरानाला पुल पर दबिश देकर एक बोलेरो वाहन को पकड़ा उसमे दो लोग बैठे थे पुलिस ने चालक को तो पकड़ लिया पर एक आरोपी जो गाड़ी में बैठा था मनराज नामक अंधेरे का फायदा उठाकर बुधरानाला पुल से कूद कर फरार हो गया जिसका पुलिस तलाश कर रही है।

पकडे गए आरोपी के पास से अवैध अंग्रेजी शराब से भरा बोलेरो जिसमे कुल शराब दो सौ पंद्रह लीटर था। जिसकी कुल कीमत एक लाख पांच हजार चार सौ तीस रुपये है। आरोपी राजमन के बिरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
