कोरिया / आज भूपेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किये गए बजट को छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा निरूपित करते हुए पूर्व जिपं सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बजट की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली सरकार अपने कार्यकाल के लगभग आखिरी समय में भी युवाओं के साथ न्याय करने में पूरी तरह विफल रही है।उन्होंने अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के विषय पर सरकार की चुप्पी को लेकर भी कहा कि अनियमित कर्मचारी सरकार की घोषणा के अनुरूप इंतजार करते रहे किंतु उन्हें सरकार से निराशा ही हाथ लगी है।किसानों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं। ऐसी योजनाओं की तारीफ कर रहे हैं जिनका फील्ड में कोई क्रियान्वयन नहीं है।पुरानी पेंशन योजना को लागू करके नियमित अधिकारी कर्मचारियों को सरकार ने संतुष्ट करने का प्रयास जरूर किया है, किंतु इसको किस तरह से अमल में लाएगी, यह देखना बाकी है।
श्री तिवारी प्रदेश सरकार के बजट को निराशाजनक बताया है।
छत्तीसगढ़ को छलने वाला बजट है, युवाओं से धोखा, अनियमित कर्मचारियों की अनदेखी हुई है-देवेन्द्र तिवारी
