00 खारवाली व शेर पूरा में स्वीकृत हुए बिजलीघर, क्षेत्र के किसानों ने जताया विधायक का आभार
छतरगढ़ – राजस्थान – रिपोर्ट – पवन कश्यप / छत्तरगढ में 132 जीएसएस के शुभारंभ के बाद किसानों के लिये राजस्थान सरकार के संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने खारवाली व शेर पूरा पंचायतो को बड़ा तोहफा दिया हैं। जिला भाजपा उपाध्यक्ष कुलदीप मोदी ने बताया कि विधायक महोदय के लगातार सफल प्रयासो से क्षेत्र में बिजली संकट लगभग समाप्त हो रहा हैं।
तकनीकी समस्याओ के कारण बिजली कटौती ना हो इसलिये किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए खारवाली व शेर पूरा को नए 33 kv जीएसएस की सौगात दी हैं इससे किसानों को अकारण बिजली कटौती का सामना नही करना पड़ेगा। भाजपा मंडल अध्य्क्ष इन्द्रचंद ओझा ने 33 kv जीएसएस को क्षेत्र के किसानों के लिये बड़ी उपलब्धी बताया हैं,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौहान ने बताया कि डॉ विश्वनाथ क्षेत्र में विकास के लिये लगातार प्रयासरत हैं जिसका लाभ किसानों मजदूरो व आम आदमी को मिल रहा हैं उसी कड़ी में किसानों के लिये ये एक ऐतिहासिक कार्य हुआ हैं।
भाजपा आई टी सेल के तहसील सयोजक व विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विमल पारीक ने बताया कि खाजूवाला विधानसभा में लगातार संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ के प्रयास रंग लाये हैं। काफी बड़ा विधानसभा क्षेत्र होते हुए भी छत्तरगढ तहसील में अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं जिसमे छत्तरगढ राजकीय चिकित्सालय को सामुदायिक चिकित्सालय में कर्मोतःन करवाना जिसका कार्य प्रोसेस में हैं, छत्तरगढ में cc रोड का निर्माण करवाना, खारवाली को पशु उपकेंद्र स्वीकृत करवाना, छत्तरगढ में गौरव पथ का निर्माण करवाना, क्षेत्र की नहरों के मरम्मत के लिये प्रयासकर मरम्मत करवाना, नहर बंदी होते हुए भी छत्तरगढ कस्बे को लगातार पेयजल की निर्बाध सप्लाई के लिये प्रयास करना, छत्तरगढ सदर बाजार से विधुत पोल शिफ्टिंग करवाकर व्यापारियों को राहत प्रदान करवाना, भू दान बोर्ड केे 418 मेसे 113 विचाराधीन प्रकरणों का निस्तारण करवाकर वर्षो से हताश परेसान किसानों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलवाना बाकी शेष प्रकरणों का जल्द निस्तान्तरण के लिये लगातार भू दान बोर्ड जयपुर से संपर्क करना,132 जीएसएस का शुभारंभ करवाकर किसानों को बड़ी राहत दिलवाई है डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने जनता के लिये लगातार अनेक ऐतिहासिक कार्य करवाकर आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यकारणी किसान मोर्चा सदस्य विजेश पारीक, पूर्व मंडल अद्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकिशन जोशी, पूर्व मंडल अध्य्क्ष श्याम सुंदर पारीक,मुकेश शर्मा,शिव कुमार,हरीराम गवारिया,प्रभु प्रजापत मोडाराम सुथार,मघाराम सुथार,सुशील शर्मा,ओमप्रकाश नाई, मांगीलाल, रमेश खन्ना, बद्रीनारायण गर्ग, किसनलाल, नवाब खान,लालचंद प्रजापत ,शेराराम जाट ,रामनिवास पूर्व पंचायत समिति सदस्य जुगलकिशोर राठी,लष्मीनारायन व्यास, जगदीश दर्जी, करतार सिंह झाला नेमीचंद उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, भंवर लाल, राकेश सहारण, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्य्क्ष कालू सिंह राजासर, मूलचंद सोनी व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं व नागरिको ने खारवाली व शेर पूरा जीएसएस स्वीकृत करवाने पर डॉ विश्वनाथ मेघवाल को धन्यवाद अदा किया।
