Advertisement Carousel

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक 15 मई को होगी आयोजित

छतरगढ़ से पवन कश्यप / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तहसील स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आगामी 15 मई को होगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतु खां ने बताया कि स्थानीय सिंचाई विभाग विश्रामगृह के सामने पूर्व संसदीय सचिव गोविंद राम मेघवाल इस आम बैठक को संबोधित करेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि 15 मई को सुबह 11:00 बजे होने वाली इस पार्टी बैठक में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधान उपप्रधान देहात कांग्रेस पदाधिकारी जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य अग्रिम संगठनों के एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

error: Content is protected !!