Advertisement Carousel

न्यायपालिका पर राहुल गांधी ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

00 राहुल गांधी ने भारतीय न्यायपालिका का मज़ाक उड़ाते हुए उसकी तुलना पाकिस्तान की न्यायपालिका से की है।

रायपुर / कर्नाटक में फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आई है। राहुल गांधी ने भारतीय न्यायपालिका का मज़ाक उड़ाते हुए उसकी तुलना पाकिस्तान की न्यायपालिका से की है।

दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे राहुल ने एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी और आरएसएस देश की संस्थाओं को कमज़ोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, आरएसएस देश की हर संस्थान में अपना रास्ता बना रही है। ऐसा पाकिस्तान या तानाशाही में होता है।

भाजपा ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना की है। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आपत्तिजनक बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल को किसी भी संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है।

केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप पूरी ने भी राहुल के बयान पर सवाल उठाया है। उन्होनें कहा कि ऐसे बयानों से राहुल गांधी की मानसिकता का पता चलता है।

error: Content is protected !!