कोरिया / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश के सभी 27 जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट घेराव का कार्यक्रम रखा, कोरिया में भी अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने विशाल आमसभा को संबोधित कर कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकाली और कलेक्ट्रेट का घेराव करने की पुरजोर कोशिष की, पर चुस्त पुलिसकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही घंटो रोके रखा. जहाँ कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ में खुब नारे बाजी की, इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हल्की झुमा – झटकी भी हुई जिस वजह से कई कांग्रेसी घायल भी हुए.
छत्तीसगढ़ में नोंटबंदी को लेकर कोरिया में कांग्रेस ने कलेक्टोरेट घेरने के दौरान जमकर प्रदशर्न किया. इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस की चुस्त व्यवस्था रही इसके वावजुद पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हल्की झुमा – झटकी भी हुई जिसमे कई कांग्रेसी घायल भी हुए. शुक्रवार दोपहर ०४ बजे के आसपास काफी बड़ी संख्या में कांग्रेसी रैली निकालते हुए कलेक्टोरेट का धेराव करने पहुंचे. जैसे ही कांग्रेसियों की रैली कलेक्टोरेट के पास पहुंची उसी दौरान सुरक्षाबलों ने रैली को रोकने का प्रयास किया पर कांग्रेसी के कलेक्टोरेट के गेट तक में जा पहुचे उसके बाद कलेक्टोरेट परिसर में घुसने और घेरने का प्रयास किया तो उस बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हल्की झुमा – झटकी भी हुई जिस वजह से कई कांग्रेसी घायल भी हुए. जिसके बाद कांग्रेसियों ने हंगामा खड़ा कर दिया sdm बैकुंठपुर से इस हरकत की शिकायत भी की और जाँच कर पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की बात भी कांग्रेसियों ने की और अस्वाशन के बाद ही मामला शांत हुआ जिसके बाद घायल कांग्रेसियों को जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया .
