Advertisement Carousel

पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज

दिल्ली / चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में मतदान होगा। मणिपुर में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा, जबकि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में वोट डाले जाएंगे।

गोवा और पंजाब में 4 फरवरी को मतदान होगा, जबकि उत्तराखंड में 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

मणिपुर में 4 मार्च और 8 मार्च को दो चरणों में मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा। यहां पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर 15 फरवरी को वोटिंग कराई जाएगी, वहीं तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर 23 फरवरी को, जबकि पांचवें चरण में 11 जिलों की 52 सीटों पर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। छठे चरण में 7 जिलों की 49 सीटों पर 4 मार्च को और सातवें चरण में 7 जिलों की 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा।

सभी राज्यों में 11 मार्च को मतगणना होगी।

error: Content is protected !!