Advertisement Carousel

खेल मंत्री ने किया रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ : न्यू फ्रेंड्स क्लब को दो लाख रूपए देने की घोषणा की

रायपुर / श्रम,खेल और युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने मंगलवार को कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकाखण्ड मुख्यालय में आयोजित अंतर्राज्यीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं का तेजी से विकास हुआ है । प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हॉकि स्टेडियम, अंतर्राष्ट्रीय तैराकी खेल प्रतियोगिता के लिए स्विमिंग पुल का निर्माण किया गया हैं। प्रदेश के युवाओं को खेल जगत से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओ को खेल क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए देश के अनेक राज्यो तथा महानगरो के खिलाड़ियो को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है, ताकि यहां के युवा खिलाड़ियों को उनके साथ प्रतियोगिता की अवसर मिले  और उन्हे कुछ सीखने का भी मौका मिल सके। राजवाड़े ने सहसपुर लोहारा के आयोजन समिति को खेल गतिविधियो के लियेा दो लाख रूपए देने की घोषणा की । राजवाड़े ने खिलाड़ियो और आयोजकों को बधाई दी ।

इस प्रतियोगिता में 64 टीम भाग ले रही है । जिसमें नागपुर, अकोला, सहित मध्यप्रदेश के टीम भी शामिल है। प्रतियोगिता का फाईन मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा। रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार एक लाख रूपए और द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपए रखा गया है।     इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में खिलाडी और खेल प्रेमी उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!