कोरिया / मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह विकास यात्रा के दौरान अब 18 मई को कोरिया आयेंगेे । प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत और श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाडे ने संयुक्त रूप से निर्धारित सभी स्थानों पर पहुंचकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान छत्तीसगढ शासन में संसदीय सचिव एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र की विधायक श्रीमती चंपादेवी पावले, मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा, जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति उपस्थित थे।
मंत्री द्वय श्री मूणत और श्री राजवाडे नेे कहा कि राज्य का तीव्र गति से सर्वागीण विकास सुनिष्चित करने एवं जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से जन-आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु समय-समय पर लोक अभियानों का संचालन किया जा रहा है। इसी तारत्मय में 18 मई को कोरिया जिले में भी विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह जिले के विकासखण्ड मुख्यालय खड़गवां आयेगें और यहाॅ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें।
तद्पश्चात मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह नगर पालिक निगम चिरमिरी में रोड़ शो करेगें और आम-सभा को संबोधित करेगें तथा मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह 19 मई को चिरमिरी में प्रेस को भी संबोधित करेंगे।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह की विकास यात्रा में सभी समाज की सहभागिता होगी। उन्होने मुख्यमंत्री के विकास यात्रा को गंभीरता से लेेने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है – प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह कल 18 मई को दोपहर 02.30 बजे कोरबा जिले के करतला स्थित हेलीपैड से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे जिले के विकासखंड खडगवां स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह अपरान्ह 3 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक विकासखंड मुख्यालय खडगवां में आयोजित स्वागत सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह अपरान्ह 3.30 बजे खडगवां से रथ द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.45 बजे ग्राम अखराडांड पहुँचेंगे और वहां शाम 4 बजे तक स्वागत सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह शाम 4 बजे ग्राम अखराडांड से रथ द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे ग्राम दुबछोला पहुचेंगे और वहां 4.45 बजे तक स्वागत सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह शाम 4.45 बजे ग्राम दुबछोला से रथ द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे चिरमिरी पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे तक रोड शो करेंगे। तत्पष्चात मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह चिरमिरी में ही शाम 6 बजे से शाम 7.30 बजे तक आम सभा को संबोधित करेंगे। तदउपरांत मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह का समय आरक्षित रहेगा और रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह 19 मई को प्रातः 9.30 बजे चिरमिरी में प्रेस को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह प्रातः 10.45 बजे चिरमिरी स्थित हेलीपैड से हेलीकाप्टर द्वारा जशपुर जिले के कांसाबेल के लिए प्रस्थान करेंगे।
461.88 करोड की राशि का लोकार्पण एवं भूमिपूजन – जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित आम सभा में 461 करोड 88 लाख 70 हजार रूपये की राशि से निर्मित विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 32 करोड 20 लाख 62 हजार रूपये 40 कार्यों की लोकार्पण एवं 429 करोड 68 लाख 08 हजार रूपये के 43 कार्यों की भूमिपूजन शामिल है।
