चिरिमिरी / एन.एस.यु.आई.के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राहुल भाई पटेल ने चिरमिरी रेल्वे स्टेशन में तत्काल के टिकट दलालों से आम यात्रियों को हो रही परेशानी के संबंध में शिकायत ट्विटर के माध्यम से डीआरएम बिलासपुर, रेलवे मंत्रालय, रेलवे मंत्री, स्थानीय विधायक सहित महापौर को ट्वीट किया।
जिसमे राहुल पटेल ने बताया था की चिरमिरी रेलवे स्टेशन में तत्काल टिकट दलालों की सक्रियता से आम यात्री परेशान होते हैं। टिकट दलाल गुंडागर्दी करके आम लोगों को परेशान करते हैं, उपरोक्त विषय मे कार्यवाही करवाए जाने आग्रह किया था। जिसमें कुछ ही मिनटों में डीआरएम बिलासपुर से जवाब देते हुए कहा संबंधित मामले को अधिसूचित किया गया।

चिरमिरी महापौर के.डोमरु रेड्डी ने भी डीआरएम बिलासपुर को इस मामले की कार्यवाही के लिए प्रतीक्षारत रहने की बात कही और डीआरएम बिलासपुर ने आरपीएफ एस.ई.सी.आर.1 को उपरोक्त मामले को निर्देशित किया गया। एस.ई.सी.आर.1 ने सीनियर डीएससी आरपीएफ बिलासपुर को कार्यवाही के लिए कहा है, अब उपरोक्त मामले में कब इन दलालों के ऊपर कार्यवाही होती है इसका इंतजार है।
