Advertisement Carousel

भाजपा कार्यकर्ता बैठे बीच सड़क पर, SDM को हटाने की मांग

बलरामपुर से सुनील ठाकुर…
बलरामपुर जिले के राजपुर विकास यात्रा के दौरान बात उस वक्त बिगड़ गई जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आगमन की तैयारी में लगे भाजपा कार्यकताओ के द्वारा भाजपा पार्टी का झंडा लगाया जा रहा था तभी मौके पर राजपुर एसडीएम पहुच कर भाजपा झंडा को निकलवा दिया। जिसके बाद भाजपा अजजा प्रदेशाध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कृषि विभाग के सामने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन चालू कर दिया और एसडीएम को हटाने की मांग की है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि एसडीएम के द्वारा भाजपा के झड़े को पैर के नीचे कुचला गया है। उसके बाद झंडे की जप्ती बनाई गई हैं। अब सभी भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के सामने खड़े होकर एसडीएम को हटाने की मांग करेंगे।

बता दे कि मौके पे राजपुर तहसीलदार व डिप्टी कलेक्टर ज्योति बब्ली बैरागी पहुच कर मामला शांत कराने की पहल की मगर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एसडीएम को तत्काल हटाने की मांग को लेकर अड़े रहे।

error: Content is protected !!