Advertisement Carousel

राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया

बीकानेर छतरगढ़ से पवन कश्यप की रिपोर्ट…..
सोमवार को कस्बे की सिंचाई कॉलोनी के विश्रामगृह में दोपहर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छत्तरगढ़ के नेतृत्व में आधुनिक क्रांति के जनक भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।

इस दौरान स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्तू खा ने श्री राजीव गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमें श्री गांधी का देश के लिए जो योगदान और बलिदान रहा उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आगे कहा की आज की युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए इसी क्रम में उनकी याद में पौधारोपण का कार्य किया गया।


इस दौरान यूथ कांग्रेस के गौरव चौहान, किसान संघर्ष समिति के संयोजक सद्दाम हुसैन भाटी, पूर्व उप सरपंच मोहनलाल जी नावरिया, सोमराज जी हल्दिया, अर्जुन, एडवोकेट अजीज पवार -प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्यामुद्दीन परिहार, छतरगढ उप सरपंच प्रतिनिधि किसनाराम मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, गिरधारी लाल परिहार, बरकत परिहार, नाजू खा परिहार आरिफ पवार, कालू खा, इलमदीन खा, आशिफ खा आदि कार्यकर्ताओं ने लिया भाग।

error: Content is protected !!