Advertisement Carousel

बांध में फंसे युवक को वायुसेना के एयरलिफ़्ट ने कैसे बचाया देखिए VIDEO

बिलासपुर / भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलिकॉप्टर ने आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास खुटघाट डैम में एक व्यक्ति को बचाया। बांध में भारी प्रवाह के कारण, IAF से बचाव अभियान चलाने का अनुरोध किया गया था। इस सम्बंध में दीपांशु काबरा, IG बिलासपुर रेंज ने एक वीडियो भी जारी किया है।

आपको बता दे कि खूँटाघाट में कल देर शाम से फंसे युवक को एयर लिफ़्ट बचाया गया। वायुसेना का हैलीकाप्टर खूंटाघाट बांध के तेज बहाव के बीच पहुँचा और सफलतापूर्वक युवक को बचा लिया गया।

युवक का नाम जितेंद्र कश्यप है जो कि रतनपुर के समीप गिधौरी गाँव का निवासी हैं। युवक बांध में नहाने गया था और तेज धार में जा फंसा। युवक रात भर पेड़ के सहारे टंगा रहा था।

error: Content is protected !!