बलरामपुर / अवैध शराब की रोकथाम हेतु थाना सनावल एरिया में रात्रि गस्त के दौरान उप्र की ओर से आ रही बोलेरो क्र up64 s 3786 को रोककर पूछताछ करने पर आरोपी कौशल कुमार यादव के द्वारा मप्र से 15 पेटी अंग्रेजी शराब जो 720 नग है को उप्र के रास्ते छग के सरहदी एरिया में बिक्री हेतु लाना बताया।
जिसे थाना प्रभारी सनावल एवं टीम द्वारा मौके पर दबोच कर अंग्रेजी शराब को गाड़ी सहित जब्त कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध छग आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उक्त अंग्रेजी शराब 108000 रुपये कीमती था।
पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे, स उ नि शिवमन कौशिक, आर राजेन्द्र कुजूर, राममूरत यादव, श्यामलाल केरकेट्टा और देवेंद्र भगत का विशेष योगदान रहा।
