Advertisement Carousel

पुलिस की बर्बरता, दुष्कर्म के शक में बेगुनाह युवक की बेरहमी से की गई पिटाई – देखें वीडियों…

अनूपपुर से आदर्श सिंह की रिपोर्ट / जिले के बिजुरी में एक महिला के साथ दुष्कर्म के संदेह में एक युवक को इतना पीटा गया कि उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस पीटाई में पुलिस का एक हवलदार भी शामिल था। जिसे एसपी ने निलम्बित कर दिया है। पीड़ित युवक महिला के घर में एसईसीएल की तरफ से मच्छर मारने की दवा छिड़कने आया था। इसी दौरान महिला बेहोस हो गयी और लोगो ने समझ लिया कि उसके साथ अनाचार हो गया।

https://youtu.be/WYpV1t7Q-wA

बिजुरी के कपिलधारा कॉलोनी में इन दिनो मच्छर मारने की दवा छिड़कने का काम हो रहा है। ठेका मजदूर हर घर में दवा छिड़कने का काम कर रहे हैं। मकान नम्बर एमक्यू 503 में मजदूर गोगा बंसल दवा छिड़कने पहुंचा। घर की महिला से अनुमति लेकर हर कमरे में दवा छिड़कने लगा। इसी दौरान वह महिला बेहोस हो गयी। मजदूर अपने काम में ब्यस्त था। तभी वहां पड़ोस की एक महिला वहां पहुंची और महिला को बेहोस देखकर चिल्लाने लगी। थोड़ी देर में आस पड़ोस के कई लोग एकत्र हो गये। सब मिलकर मजदूर को पीटने लगे उसका आधा सिर भी मुडवा दिया साथ ही उसकी आधी मूंछ काट दी और महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसे बांध कर तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। तभी लोगो ने पुलिस के हवलदार रामपाल मिश्रा को बुला लिया। हवलदार साहब ने भी हाथ खूब हाथ साफ किया।

आपको बता दे कि यह सब उस समय तक चलता रहा जब बेहोस हुयी महिला होस में आ कर कहती रही की उसके साथ कुछ नहीं हुआ है। शायद वह दवा के कारण बेहोस हो गय थी। लेकिन लोगो ने उसकी एक न सुनी।

इन सब के बाद मजदूर को थाने में लाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। हालांकि देर रात उसके एक परिजन ने जमानत पर छुड़वाया। लेकिन उसकी हालत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से महिला और मजदूर दोनो का परिवार अपने—अपने घर से गायब है। पुलिस व अन्य लोगों द्वारा पी​टाई का वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने हवलादार रामपाल मिश्रा को निलम्बित कर जांच एसडीओपी कोतमा को सौंप दिया गया है।

error: Content is protected !!